Amazon.com दुनिया भी सबसे बडी ऑनलाइन शॉपिंग साइट हैं, यहॉ हजारों किताबें हैं और करोडों पढने वाले, यह आपके लिये बिलकुल सही जगह हैं, आप kdp.amazon.com पर जाकर Kindle stores पर Direct Publishing कर सकते हैं, अपने बुक का प्राईस खुद तय कर सकते हैं और अपने किताब को हजारों पाठकों तक पहुॅचा सकते हैं अौर यही नहीं यहॉ बुक पब्लिश करने आपको 70% रॉयल्टी दी जाती है।
अगर आप लेखक हैं तो आपके लिये पैसा कमाने सबसे अच्छा तरीका है किताबें पब्लिश करना। इससे अाप पैसा भी कमायेगें और नाम भी, लेकिन कैसे, कहॉ और इससे पैसा कैसे मिलेगा, तो हम अापको बता दें कि ऐसे बहुत सारे तरीके है जिनकी मदद से आप फ्री में भी अपनी किताब पब्लिश कर सकते है और हर महीने हजारों रूपये कमा सकते हैं, आईये जानते हैं कुछ के बारे में –
How to sell books on google play store
How to self publish a book on pothi and sell books on flipkart, PayTM, Amazon.in

Amazon eBook Publish करने के लाभ।
- Online – यह पूर्णतः Online प्रक्रिया है। अतः कहीं जाने की जरुरत नहीं। अपने घर से publish कर सकते हैं।
- Free Publishing – कोई Entry Fees नहीं है। Publishing पूर्णतः मुफ्त है।
- No Publisher Board : कोई सम्पादकीय Board नहीं होता। Amazon यह मानता है की आपने बेंचने के लिए लिखा है तो अच्छा ही लिखा होगा। अच्छा ,बुरा, Copyright या अन्य किसी विवाद या आपत्ति में लेखक स्वयं जिम्मेदार होगा।
- No Page Limit : पृष्ठों की कोई बाध्यता नहीं पुस्तक पतली हो या मोटी Amazon स्वीकार करता है।
- Full Transparency : 100% पारदर्शिता Online उपलब्ध रहती है। कितनी Copy बिकी कितने Page पढ़े गए सब online Tool पर उपलब्ध रहता है।
- Self Pricing : पुस्तक की कीमत आप स्वयं तय कर सकते हैं।
- 70% Royality : प्रत्येक Copy की बिक्री का 70 % आपका तथा 30 % Amazon का होगा। जो सीधे आपके बैंक खाते पर पहुँचेगा।
- KDP Select Benifit : इस Offer में Kindle Unlimited के Members को E-Book मुफ्त मिलती है। यदि किसी ने आपकी पुस्तक मुफ्त पढ़ने के लिए चुना। तो उसे तो मुफ्त मिलेगी पर आपको Payment किया जायेगा।
- World Wide Shop : अतः भारत के साथ पूरी दुनिया के लोग Online खरीद सकते हैं।
- Editing Allowed : Publish होने के बाद भी Content में सुधार या बदलाव करना Live संभव है।
- Fastest Process : यदि आपका Content एवं Cover Page तैयार है। तो आप अपनी पुस्तक 15 मिनट में Publish कर सकते हैं।
- Biggest Brand : Amazon Brand के द्वारा Marketing एवं Promotion किया जाता है।
अतः आपकी eBook Publish करने के लिए Amazon KDP या Amazon eBook Publish उपयुक्त स्थान है। आइये इसकी सम्पूर्ण Process Step-By-Step जानते हैं
Step 1: kdp.amazon.com पर Sign In या Sign Up करें।

- Sign Up : Kindle Direct Publishing (KDP) पर यहाँ से Account बनाये।
- Sign In : यदि Amazon में पहले से Account बना है ,तो यहाँ से Login या Sign Up करें।
Step 2 : Account एवं eBook सम्बन्धित जानकारियाँ Add करें।

- Update Now : यहाँ से Account Information जैसे : आपका Address , Bank एवं Tax सम्बंधित जानकारी Update करके Save करें।
- Kindle eBook : eBook की अन्य जानकारी Update करने के लिए Kindle eBook पर Click करें।
Step 3: अपनी eBook की भाषा चुनें।

Step 4: eBook का Title Type करें।

Step 5: Series Name एवं Number type करें।
यदि यह Amazon eBook Publish पुरानी लिखी किसी पुस्तक की Series है तो Series Name एवं Number type करें। अन्यथा रिक्त छोड़े एवं आगे बढें।

Step 6: Edition Number Type करें।
यदि यह पुरानी किसी Amazon eBook Publish का नया Edition है तो Number Type करें। अन्यथा रिक्त छोड़े एवं आगे बढें।

Step 7: लेखक का First एवं Last Name Type करें।

Step 8: सह – लेखक का First एवं Last Name Type करें।
यदि सह – लेखक हैं तो उनका First एवं Last Name Type करें। अन्यथा रिक्त छोड़े एवं आगे बढें।

Step 9 : eBook Description Type करें।
यहाँ अपनी eBook के विषय में संछिप्त विवरण Type करें। अधिकतम सीमा 4000 Characters की है। ध्यान दें – की Amazon eBook Publish होने के बाद Buyers इसी विवरण को पढ़ने के बाद खरीदने अथवा ना खरीदने का निर्णय लेंगे। अतः यह अत्यंत प्रभावशाली होना चाहिए।

Step 10 : Publishing Rights : I own the copyright चुनें।

Step 11 : Keywords :
आप अपने eBook से सम्बंधित या उसके अंदर प्रयोग होने वाले 7 Keywords को चुन सकते हैं। जिन्हें Search करके Buyers आपके eBook तक पहुँच पाएंगे और आपके पुस्तक की Sale बढ़ेगी।

Step 12 : eBook को किन्हीं दो Category में Add करें।
Amazon KDP अपनी सभी eBooks को विभिन्न Categories में विभाजित करके रखता है। आप अधिकतम किन्हीं दो Category में अपनी पुस्तक को Add कर सकते हैं। कई बार Buyer Category के अनुसार eBook Search करतें हैं। Category चुनने के बाद Save करें।

Step 13 : Age and Grade Range :
यदि eBook बच्चों या US Grade range से सम्बंधित है तो चुनें। अन्यथा रिक्त छोड़े एवं आगे बढें।

Step 14 :Pre-order: 1 चुनें। Save & Continue पर Click करें।

Step 15 : Manuscript :

- DRM : DRM में No Option चुनें। Yes चुनने पर आपकी eBook आपके पाठकों के द्वारा किसी अन्य को उधार देने के लिए उपलब्ध होगी।
- Upload eBook manuscript : इस Button पर Click करके अपनी पुस्तक की manuscript आप Upload कर सकते हैं। Kindle द्वारा मान्य Format हैं। जैसे – .doc , .docx , html, MOBI ,ePub ,RTF , Plain Text एवं KPF.
Step 16 : Kindle eBook Cover Upload करें।

- Own Cover : यदि आपने अपनी पुस्तक का Cover Page Design किया है तो उसे यहाँ पर Upload करें।
- Launch Cover Creator : अन्यथा Launch Cover Creator Tool के द्वारा यहाँ पर live Cover बना सकते हैं।
Step 17 : Kindle eBook Preview :

यहाँ उपलब्ध Launch Previewer Button के द्वारा आप अपनी तैयार पुस्तक की e-reader, Phone या Tablet Preview देख सकतें हैं।
Step 18 : Kindle eBook ISBN :

- ISBN : यदि आपके पास ISBN (International Standard Book Number) है तो उसे Enter करें। अन्यथा Kindle eBook के लिए यह अनिवार्य नहीं है।
- Save and Continue : Save and Continue पर Click करें।
Step 19 : KDP Select Enrollment पर Click करें।
KDP Select एक Promotional Scheme है। इसमें Enroll करने से आपकी eBook Kindle Unlimited Members को Free में उपलब्ध होगी। जिससे Sales Volume बढ़ेगा। पर आपको कोई हानि नहीं होगी तथा आपकी Royalty Count होगी। अधिक जानकारी के लिए KDP Select पढ़ें।

Step 20 : Territory में World Wide चुनें।

Step 21 : Royalty and Pricing 70% चुनें।

- Royalty : Royalty ऑप्शन पर 70 % चुनें।
- View Service : View Service Button के द्वारा आप अपनी E-Book के लिए सही Royalty देख सकतें हैं।
Step 22 : Book Lending Option चुनें।
यदि आप चाहतें हैं कि आपके eBook का Buyer पुस्तक खरीदनें के बाद अपने मित्रों को उधार में पढ़ने के लिए दे तो इस Option पर Tick करें। अन्यथा रिक्त छोड़े एवं आगे बढें।

Step 22 : अंत में अपनी Amazon eBook Publish करें।

- KDP Terms and Conditions : Publish करने से पूर्व Terms and Conditions पढ़ें।
- Publish Your Kindle eBook : Publish Button पर Click करके अपनी नयी eBook को Publish करें। आपकी पुस्तक 72 घंटों के अंदर Amazon Store में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
0 Comments